गौरीगंज, जून 27 -- अमेठी। संवाददाता जिले में गर्मी प्रचंड पड़ रही है। भीषण गर्मी और लू के चलते पशु-पक्षी पानी के बिना परेशान हैं। गांव-गांव में लाखों रुपये खर्च कर अमृत सरोवर तो बनवाए गए, लेकिन अधिकांश में एक बूंद भी पानी नहीं है। तालाब पूरी तरह सूख चुके हैं।लोग अपने पालतू पशुओं और खुद के लिए किसी तरह पानी की व्यवस्था कर ले रहे हैं, मगर छुट्टा पशु और बेजुबान पक्षी पानी के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। खेतों और सड़कों पर मवेशियों के शव मिलने से ग्रामीण दुखी हैं। आरोप है कि ग्राम पंचायतों ने भी गर्मी से पहले तालाब नहीं भरवाए, जिससे संकट और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने अमृत सरोवर योजना में करोड़ों खर्च किए, पर रखरखाव न होने से योजना फेल हो गई। नहरें भी सूखी पड़ी हैं। ऐसे में पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी मिलना मुश्किल हो गया ...