मधुबनी, मार्च 18 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। लाखों के साइबर फ्रॉड की घटना में हरियाणा पुलिस की टीम बुधवार को शहर के कोतवाली चौक सहित अन्य मोहल्ला में छापेमारी किया। पुलिस शहर के बाहर दूसरे थाना क्षेत्र में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस मंगलवार को मधुबनी पहुंची और कार्रवाई शुरू की। रातभर पुलिस संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। कलुआही, रहिका एवं राजनगर थाना क्षेत्र में भी कई ठिकानों पर पुलिस रेड के लिए पहुंची। कोतवाली चौक एवं अन्य चौक चौराहों पर हरियाणा पुलिस की गाड़ी देख लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि हरियाणा पुलिस जांच प्रभावित होने की वजह बताकर फिलहाल कुछ भी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.