लाखों के राजस्व के बावजूद गोड्डा बस स्टैंड की स्थिति बदहाल, यात्रियों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं
गोड्डा, जून 14 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। पिछले पांच वर्षों में गोड्डा शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास के कार्य हुए हैं। रेलवे सेवा स्थापना से लेकर विस्तार तक, सड़कों के चौड़ीकरण, बाजार के बढ़ते दायरे और आबादी में वृद्धि ने शहर की तस्वीर बदली है। इसके बावजूद शहर का सबसे महत्वपूर्ण और व्यस्त सार्वजनिक स्थल गोड्डा बस स्टैंड आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। गोड्डा बस स्टैंड से प्रतिदिन सैकड़ों बसों का परिचालन होता है। यहां से देवघर, दुमका, धनबाद, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, पाकुड़, साहिबगंज, पीरपैंती, बाराहाट समेत पश्चिम बंगाल और बिहार के कोलकाता, बांका, भागलपुर, पटना सहित कई प्रमुख शहरों के लिए बसें खुलती हैं। सुबह से देर रात तक यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन यात्री सुविधाओं की स्थिति बेहद चिंताजनक है। तेज धूप, भीषण गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.