लखीमपुरखीरी, फरवरी 5 -- मितौली। क्षेत्र के सुआताली गांव में चोरों ने पुरोहित पं. अनूप कुमार मिश्रा के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोर दो मोबाइल फोन, लाखों के जेवर व नकदी पार कर लें गए। मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। मितौली ग्राम पंचायत के गांव सुआताली निवासी कथावाचक अनूप कुमार मिश्रा के घर को चोरों ने बुधवार रात निशाने पर लिया। पीड़ित को सुबह सोकर उठने पर घटना की जानकारी हुई। कमरें में बिखरा पड़ा सामान व छत पर खाली पड़े बक्से व जेवरात की डिब्बियां देखकर पीड़ितों के होश उड़ गए। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित अनूप ने बताया कि चोर उनकी नगदी, भाई अनिल, धीरेंद्र का मोबाइल फोन, लाखों की नगदी के आलावा मां, पत्नी के जेवर व लाखों की नगदी उठा लें गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने डायल 112 पुलिस व थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.