गोरखपुर, अप्रैल 22 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 22 वर्षीय युवती घर से नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की रात बगल के गांव दौलतपुर निवासी अंगद उनकी 22 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। युवती घर से 26 हजार रुपये नकद, एक सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी और एक सोने का टप्स लेकर गई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे आरोपी अंगद के घर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी दी, तो उसके परिजन गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.