गुड़गांव, दिसम्बर 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी को चुराने की वारदात को शिकायत मिलने के तीन घंटे के अंदर सुलझा लिया। इस वारदात में संलिप्त आरोपी कबाड़ बीनने वाला है। इसके ऊपर चोरी की दो वारदातों को पहले भी अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पांच दिसंबर को हेलीमंडी पुलिस चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि चार दिसंबर की देर रात को उसके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने करीब 18 लाख रुपये के जेवरात और साढ़े 13 हजार रुपये की नकदी चुरा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हेलीमंडी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक सत्यप्रकाश के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने शक की बिनाह पर तीन घंटे के अंदर ही पटौदी के गांव गदाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.