लाखों के घाटे के बाद आलू से नहीं हो रहा अन्नदाता का मोह भंग
फिरोजाबाद, अक्टूबर 8 -- आलू किसानों को इस वर्ष तगड़ा नुकसान हुआ है। कोल्ड में आलू रखने वालों की लागत भी नहीं निकल पा रही है। अब अच्छे आलू की कीमत 350 से 450 रुपये मिल रही है। इसमें भी किसानों को 150 रुपये कोल्ड का भाड़ा देना पड़ रहा है। 200 से 300 रुपये ही आलू की कीमत मिल रही है। आलू की पैदावार के हिसाब से किसानों को एक से पांच लाख रुपये तक का नुकसान है। इस तगड़े झटके के बाद भी किसान का आलू से मोह भंग नहीं हो रहा है। किसान फिर से आलू की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं। फिरोजाबाद ब्लॉक के एक किसान ने इस बार 45 बीघा में आलू की खेती की थी। खेत पर ही करीब 40 फीसद आलू 500 से 600 रुपये कट्टे में बेच दिया था, लेकिन बाकी आलू कोल्ड में रखा था। आलू किसान मुन्नालाल कहते हैं कि अगर खेत को उगाही पर उठा देते तो भी घर बैठे तीन साढ़े तीन लाख रुपये आ जाते,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.