मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- कोतवाली पुलिस ने लाखों के गांजे समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों द्वारा बताए गए अपने चौथे साथी के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल दिनेश बघेल ने बताया कि गुरूवार की शाम को एसआई अनिल कुमार तोमर पुलिस टीम के साथ अलकनंदा होटल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने तीन गांजा तस्करों के आने की सूचना दी। सूचना के कुछ देर बाद ही तीन लोग गंगनहर के समीप आकर रूक गएं। मुखबिर से पहचान कराने के बाद आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। तीनों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। पकडे गए आरोपियों के पास से लाखों कीमत का गांजा बरामद किया गया। पकडे गए आरोपी दीपक पुत्र सुरेश चंद निवासी बरला छपार,टीटू पु...