लाखों के गहने संग किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी
प्रयागराज, मई 4 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थानाक्षेत्र में लाखों के गहनों के साथ पड़ोसी युवक 12वीं की छात्रा को भगा ले गया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि आरोपी युवक चार माह पहले भी एक बार छात्रा को भगा ले गया था। उस समय गांव वालों के दबाव में लड़की को घर पहुंचा दिया था। 30 अप्रैल की रात नाबालिग लड़की घर से पुनः गायब हो गई। सुबह पता चला कि वह अपने साथ घर से करीब नौ लाख रुपये के गहने व 20 हजार रुपए नगद उठा ले गई है। लड़की के बाबत आरोपी के घर पता करने पर उसके परिजन लड़ाई झगडे पर आमादा हो गए तथा पुलिस से शिकायत करने पर लड़की को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दुबावल उपहार निवासी आरोपी सर्वेश मिश्रा व उसकी मां बबीता मिश्रा तथा परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.