नोएडा, अप्रैल 26 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 स्थित सोसाइटी में एक फ्लैट से गहने और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। फ्लैट मालिक ने घरेलू सहायिका पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोसाइटी में रहने वाले अंकुश ओबेरॉय अपने परिवार के साथ फ्लैट में रहते हैं। उनके यहां पहले शिल्पी नाम की महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। करीब एक साल पहले शिल्पी ने ही सलोनी को काम पर रखवाया था। शनिवार को अंकुश ने जब अपने घर की सेफ खोली तो उसमें रखा गहनों का बैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने और उनकी पत्नी ने गहनों को देखा था। गहने नहीं मिलने पर परिवार ने घर में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.