लाखों के गबन से गुस्साए लोगों ने बैंक पर जड़ा ताला, जांच टीम को भीड़ ने घेरा, कर्मियों को बनाया बंधक
शामली, जून 11 -- Shamli News: शामली में पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद शाखा में कथित लाखों के गबन के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने गुरुवार को बैंक शाखा में जोरदार प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैंक प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उनका पैसा वापस कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि बैंक में वर्षों से कार्य कर रहे बैंक मित्र अंकुर सैनी ने बैंककर्मियों से कथित मिलीभगत कर सैकड़ों ग्राहकों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। बताया जा रहा है कि आरोपी, ग्राहकों से नकदी जमा कराने के बाद उन्हें फर्जी जमा पर्चियां देता था और पासबुक में मैन्युअल एंट्री कर रकम जमा होने का भरोसा दिलाता था। लंबे समय तक यह खेल चलता रहा और जब मामला उजागर हुआ तो शाखा प्रबंधक ने आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.