भदोही, मार्च 3 -- भदोही, संवाददाता। गोपीगंज थाना क्षेत्र के गांधी गांव निवासी अनिल कुमार ने तहरीर दिया। दो लोगों पर घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण चुराने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा कि सदरे आलम तथा दिलशाद नामक दो लोग गत दिनों घर पहुंचे और पैजनी, मांगटीका, तीन नथिया, दो हाथ का तोड़ा, तीन कमर पेटी, तीन मंगल सूत्र, तीन पैर का लच्क्षा, चांदी की चेन समेत लाखों रुपये के आभूषण लेकर चले गए। आरोपितों ने महिलाओं ठगने का काम किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम करने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.