लाखों की हेरोइन के साथ दो भाई गिरफ्तार, एप्पल सहित दो मोबाइल जब्त
आरा, अक्टूबर 7 -- आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने पासी टोला गांव में छापेमारी कर एक घर से 17.618 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मौके से दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्व. दीन दयाल चौधरी के पुत्र कन्हैया कुमार और दीपक कुमार शामिल हैं। इनके पास से एप्पल सहित दो मोबाइल और एक बाइक भी जब्त की गयी है। दोनों काफी सालों से इस धंधे में जुड़े हैं और पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। दोनों की निशानदेही पर हेरोइन के आपूर्तिकर्ता की तलाश की जा रही है। वह बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी भोला नट है। जब्त हेरोइन की कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी जा रही है। जगदीशपुर एसडीपीओ राहुल कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.