बरेली, जून 24 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। थाना इज्जतनगर क्षेत्र निवासी मनमोहन ठाकुर ने 32 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी होने की एसएसपी से शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शिकायती पत्र में मनमोहन ठाकुर ने बताया, 2023 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसियां खरीदने के दौरान उन्हें कथित रूप से भ्रामक जानकारी देकर निवेश कराया गया। बाद में खुद को बीमा नियामक संस्था और बीमा लोकपाल कार्यालय से जुड़ा बताने वाले कई लोगों ने फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया। आरोप है, उन्होंने शिकायत के निस्तारण और निवेश की रकम वापस दिलाने का झांसा दिया। अलग-अलग मदों में जैसे मैनडेट ट्रांसफर, एनपीसीआई शुल्क, सिक्योरिटी मनी और फाइल चार्ज के नाम पर लगातार रुपये जमा कराये। पीड़ित का आरोप है, पहले विभिन्न निवेशों में करीब 25.89 लाख जम...