पाकुड़, अप्रैल 18 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय स्थित डाकबंगला परिसर में वर्ष 2019-20 में जिला परिषद पाकुड़ द्वारा लगभग 14,58,420 रुपये की प्राक्कलित राशि से निर्मित सामुदायिक शौचालय आज बदहाली और उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। जिस उद्देश्य से इस शौचालय का निर्माण कराया गया था, वह कुछ ही वर्षों में पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है। शुरुआती दिनों में यह शौचालय आम लोगों के उपयोग में था, लेकिन समय के साथ इसकी देखरेख नहीं होने के कारण आज यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दरवाजे-खिड़कियां टूट चुकी हैं, चारों ओर गंदगी फैली हुई है और अंदर जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह शौचालय अब नशा करने वालों और जुआ खेलने वालों का अड्डा बन गया है। दिनभर यहां संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, बदबू इतनी ज्यादा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.