गाजीपुर, मई 23 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिधौना स्थित सिद्धनाथ महादेव धाम में लाखों रुपये की लागत से हुए विकास कार्यों की बदहाली अब चर्चा का विषय बन गई है। मंदिर परिसर स्थित मानस सरोवर में लगाया गया आधुनिक फाउंटेन वर्षों से बंद पड़ा है, जबकि सरोवर किनारे लगी सजावटी लाइटें भी टूटकर खराब हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फाउंटेन लगने के बाद से आज तक चालू ही नहीं किया गया। वर्ष 2023 में प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु की पहल पर पर्यटन विभाग ने सिद्धनाथ धाम के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की थी। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश योजना में परिसर का रंग-रोगन, मानस सरोवर, सत्संग हॉल, विवेकानंद पार्क और र...