देहरादून, मार्च 13 -- श्यामपुर। नमामि गंगे परियोजना के तहत श्यामपुर गांव में लाखों रुपए की लागत से बना संयुक्त गंगा घाट इन दिनों बदहाल हालत में नजर आ रहा है। नियमित देखरेख न होने से घाट परिसर की कई व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह घाट स्नान घाट और श्मशान घाट दोनों रूपों में उपयोग में आता है, लेकिन अब यहां कई जरूरी सुविधाएं ठीक से नहीं बची हैं। निर्माण के समय यहां बैठने की व्यवस्था, कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, कूड़ेदान और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं बनाई गई थीं, लेकिन समय के साथ देखभाल न होने से इनमें से कई व्यवस्थाएं खराब हो गई हैं या गायब हो चुकी हैं।घाट का उपयोग स्थानीय लोगों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद क्षेत्र तक के लोग भी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार चंडी घाट पर अंतिम सं...