हरिद्वार, मार्च 15 -- नमामि गंगे परियोजना के तहत श्यामपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाया गया संयुक्त गंगा घाट इन दिनों बदहाल हालत में है। नियमित देखरेख न होने से घाट परिसर की कई व्यवस्थाएं खराब हो गई हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह घाट स्नान घाट और श्मशान घाट दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है, लेकिन अब यहां कई जरूरी सुविधाएं ठीक से नहीं बची हैं। निर्माण के समय घाट पर बैठने की व्यवस्था, कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम, कूड़ेदान और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाएं बनाई गई थीं, लेकिन देखभाल के अभाव में इनमें से कई व्यवस्थाएं खराब हो चुकी हैं या गायब हो गई हैं। घाट का उपयोग स्थानीय ग्रामीणों के अलावा उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद क्षेत्र तक के लोग भी करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चंडी घाट पर अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.