हमीरपुर, फरवरी 21 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बिलहड़ी में साफ-सफाई और कूड़ा निस्तारण के उद्देश्य से लाखों की लागत से बना आरआरसी सेंटर बेमकसद साबित हो रहा हैं। आरोप है कि सेंटर में ताला लटकने के बाद भी कागजों में कूड़ा निस्तारण दिखाकर हर माह खर्च निकाला जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट है। गांव निवासी ज्ञान सिंह, प्रीतम प्रजापति व नरेश सिंह का कहना है कि आरआरसी सेंटर में न तो नियमित रूप से कूड़ा पहुंचाया जा रहा है और न ही उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण हो रहा है। गांव के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कूड़ादान लंबे समय से भरे पड़े हैं। कूड़ा न उठने के कारण उनसे तेज दुर्गंध उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.