लाखों की लागत से निर्मित नाला अल्प समय में क्षतिग्रस्त
अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के दोस्तपुर रोड के किनारे शांतिनगर कालोनी के निकट लाखों रुपए की लागत से निर्मित नाला अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होकर पट गया है। यह नाला एक भी बारिश नहीं झेल सका। दीवार टूटने से नाला मलवे से पट गया है। प्रकरण कृष्णानगर वार्ड से जुड़ा है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस नाले का निर्माण एक वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण होने के कुछ ही माह बाद बारिश में नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभासद आदित्य राजभर ने कहा कि इस नाले की समस्या को लेकर पालिका प्रशासन से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं आ सका। यह भी पढ़ें- लाखों की लागत से निर्मित नाला हुआ क्षतिग्रस्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.