अररिया, अप्रैल 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर विराटनगर में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारतीय नागरिक को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार भारतीय सीमा जोगबनी से सटे विराटनगर वार्ड 15 स्थित दुर्गा चौक पर डीएसपी तिलक बहादुर खड़का के नेतृत्व में विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर भारत से नेपाल आ रही एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान बिहार के अररिया निवासी 30 वर्षीय अनीश कुमार चौधरी के पास से 5 लाख 1 हजार 15 नेपाली रुपये बरामद किए गए। आरोपी इस रकम का कोई वैध स्रोत नहीं बता सका, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- 20 ग्राम 550 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद, एक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार बरामद राशि अवैध हवाला कारोबार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.