कटिहार, मई 21 -- आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के तहत बुधोलमनी पोखर में 82 लाख से अधिक की राशि से सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जहां एक ओर सरकारी स्तर पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस कार्य में भारी अनियमितताएँ तथा चोरी छुपे मिट्टी काटकर बेचे जाने का मामला प्रकाश आया है। पोखर में आउटलेट एवं इनलेट निर्माण का कार्य चल रहा है,लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में पारदर्शिता का अभाव है। बड़े पैमाने पर चोरी छुपे मिट्टी बेची जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार योजना के तहत निकाली जा रही मिट्टी को नियमानुसार उपयोग में लाने के बजाय ठेकेदार द्वारा उसे बाहर बेच दिया जा रहा है। बारसोई एसडीओ राजू कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि उक्त मामले में लगातार शिकायत मिल रही है जल्द ही जांच ...