सहरसा, अप्रैल 25 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कफ सीरप से लदी एक स्कार्पियो गाड़ी भी जब्त की है। बरामद कफ सीरप की बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार करीब एक बजे सूचना मिली कि रंगीनियां- बनमा मुख्य सड़क मार्ग से एक उजले रंग की स्कार्पियो में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप बनमा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी, एसआई रवि कुमार और साकेत बिहारी पुलिस बल के साथ टोलवा गांव के समीप सड़क पर घेराबंदी कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो से जा रही ढाई लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद इसी दौरान सिम...