मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मीरापुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते घर से लाखों के जेवर व नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मेरठ जनपद के मवाना निवासी एक युवक की बहन की ससुराल मीरापुर क्षेत्र के एक गांव में है। जिसके चलते युवक का अपनी बहन के यहां आना जाना लगा रहता था। तथा युवक का यहां पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया, जिसकी भनक किशोरी के परिजनों को लगी तो उन्होंने किशोरी के घर से निकलने पर पाबंदी लगी दी। शनिवार की रात किशोरी परिजनों को सोता छोड़कर अपने घर में रखे साढ़े चार लाख रुपये की नकदी और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। यह भी पढ़ें- लाखों के जेवरात-नगदी समेत युवती रफूचक्कर सुबह परिजनों को इसकी जानकारी लगी। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक व उसके जीजा के विरुद्ध थाने में त...