लाखों की नकदी और जेवरात सहित युवती का अपहरण
मेरठ, अप्रैल 24 -- मुंडाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि बेटी घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और कई लाख के सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है। महिला का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्स एप कॉल करके उन्हें बताया है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में नौकरी करता है। उसकी 18 वर्षीय बेटी 12वीं पास है। संदिग्ध परिस्थिति में कई दिन पूर्व लापता हो गई। काफी तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पता चला कि घर से डेढ लाख रुपये की नकदी, सात तौले सोना व 01 किलो चांदी के जेवरात भी गायब हैं। गुरुवार को अज्ञात नंबर से किसी ने उसके बेटे को व्हाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.