मेरठ, जून 4 -- गंज बाजार में गारमेंट्स फैक्ट्री से लाखों रुपये की नगदी और कीमती सामान चोरी हो गया था। सनसनीखेज वारदात का सदर बाजार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज उर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी की नगदी, डीवीआर, सेटअप बॉक्स और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए हैं। गंज बाजार निवासी गारमेंट्स व्यापारी अभिषेक गोयल ने तीन जून को सदर बाजार थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दुकान संख्या-17 का जंगला तोड़कर चोर अंदर घुसे और गल्ले में रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी, चांदी के सिक्के, डीवीआर बॉक्स तथा सेटअप बॉक्स चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- आभूषण की दुकान से चोरी-छिपे नाक के सोने के टॉप चुराने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल मुकदमा दर्ज होने के बाद सदर बाजार पुलिस घटनास्...