प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के नगरहन का पुरवा बेंधन गोपालपुर गांव निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 दिसंबर की रात उनके घर में चोरी हो गई। घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान चोर समेट ले गए। इसके अलावा पड़ोसी संजय शुक्ला और गोपाल शुक्ला के घर से भी नकदी जेवरात समेत लाखों का सामान चोर समेट ले गए। पीड़ित ज्ञानेन्द्र कुमार शुक्ला की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.