समस्तीपुर, जून 7 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी चौक के समीप शुक्रवार की देर रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा थोक किराना दुकान में हुई लाखों की चोरी मामले में शनिवार की देर शाम कुसैया गांव निवासी विनोद महतो ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। दिए आवेदन में उसने पांच अज्ञात को आरोपित किया है। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी मामले में पांच अज्ञात के विरुद्ध एफआईआरघटना का विवरण वहीं उसने बताया है कि शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर वे अपने घर चले गए थे। देर रात 5 अज्ञात चोर दुकान के पीछे से होकर छत पर चढ़ा और दुकान में प्रवेश किया। वहीं बदमाशों ने छत पर लगा वाई-फाई का तार भी क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त करते हुए हार्ड डिस्क मशीन भी अपने साथ ले गया।चोरी की राशि और सामान उन्होंने बताया कि चोरों ने दुका...