कौशाम्बी, मई 7 -- लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी के मामले में गुरुवार सुबह करारी पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया और ऑटो सीज की गई। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी विजय हरि धोबी ने बताया कि एक अप्रैल की सुबह वह बेटे आयुष, पत्नी रूमन सहित अन्य परिजनों के साथ ट्रेन पर सवार होकर मुंबई से प्रयागराज तक पहुंचा। इसके बाद किसी तरह करारी आया। यहां से उसने घर जाने के लिए एक सीएनजी ऑटो बुक कर लिया। आरोप है कि चालक ने फोन करके अवाना आलमपुर के समीप चार अन्य लोगों को बुलाकर ऑटो में बैठा लिया। यह भी पढ़ें- सरायइनायत पुलिस चोरी की नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट इनमें एक महिला भी शामिल थी। इन्हीं चारों ने बैग काटकर उसमें रखा तीन झुमका, एक माथ बेंदी, सोने का हार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.