प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गड़ौली गांव निवासी विन्देश्वरी प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी की शादी 30 अप्रैल 2025 को हुई थी उसके सारे जेवरात यहीं पर रखे थे। 17 मार्च की रात चोर नकब लगाकर भीतर घुसे। घर में रखे 10 हजार रुपये नकद, उसकी बेटियों, पत्नी के सोने-चांदी के करीब 30 लाख रुपये के सभी जेवरात उठा ले गए। घर में केवल तीन लोग ही मौजूद रहे जो अपने कमरे में सो रहे थे। पीड़ित विन्देश्वरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.