लाखों की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
बदायूं, जून 10 -- बिसौली घर का ताला तोड़कर आठ लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है। यह भी पढ़ें- घर का ताला तोड़कर 20 लाख से अधिक की चोरीघटना का विवरण बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी, दबतोरी रोड में रहने वाले विपिन शर्मा के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। विपिन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ जून को वह अपनी पत्नी के साथ आवश्यक कार्य से वजीरगंज गए थे। दोपहर करीब तीन बजे लौटने पर घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। ऊपर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। जांच करने पर करीब आठ लाख रुपये की नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.