हमीरपुर, मई 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीती 11 अप्रैल की रात थाना जरिया के करियारी गांव में रिहायशी मकान में घुसकर हुई लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। चारों चारों के विरुद्ध हमीरपुर और महोबा जनपद के थानों में कई-कई मामले दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में चोरी के बाद शाहजहांपुर में डकैती की तैयारी, अंतरराज्यीय गैंग दबोचाचोरी की घटना बता दें कि करियारी गांव निवासी शेर सिंह के घर बीती 11 अप्रैल की रात में चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। जिसकी रिपोर्ट 13 अप्रैल को थाने में दर्ज कराई गई थी। सोमवार को जरिया पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे अंडरपास कछवाकला पुल के नीचे से चोरी का सामान बेचने की फिराक म...