शामली, दिसम्बर 11 -- नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौसाना पुलिस ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर चौसाना-लक्ष्मीपुरा मार्ग पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 528 ग्राम चरस, चोरी की मोटर साइकिल और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई चरस की कीमत करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौसाना पुलिस टीम को गुरुवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक से भारी मात्रा में चरस लेकर चौसाना-लक्ष्मीपुरा मार्ग से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक सवार को रुकवाकर चेकिंग की। जांच में बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई, जबकि सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.