प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुट्ठीगंज पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 33 केवी बिजली केबल चोरी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 13 टन वजनी दो ड्रम केबल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में चोरी का मास्टर माइंड बिजली विभाग का ठेकेदार निकला, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य और एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव ने बताया कि अल्लापुर निवासी बिजली विभाग के ठेकेदार अभिषेक सिंह ने मुठ्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी फर्म बैरहना उपकेंद्र से गऊघाट सब स्टेशन तक 33 केवी केबल बिछाने का काम कर रही थी। 20 अप्रैल की देर रात पुराने यमुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.