लाखों की आमदनी वाले बस पड़ाव में छांव न बैठने को ठांव
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर। जहां-तहां जलजमाव, कीचड़ और गंदगी इमलीचट्टी सरकारी बस पड़ाव की स्थायी पहचान बन चुकी है। पटना के बाद सबसे अधिक राजस्व देने वाले पथ परिवहन निगम के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां धूप-बारिश से बचने को शेड और न बैठने को कुर्सी या बेंच का इंतजाम है। यात्रियों का कहना है कि उत्तर बिहार के जिलों के लिए अहम मार्ग होने के बावजूद परिवहन व्यवस्था लचर है। इस बस पड़ाव में बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों तो यात्रियों को राहत मिले। मुजफ्फरपुर शहर का परिवहन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थान है। तिरहुत प्रमंडल का मुख्यालय होने के अलावा दक्षिण बिहार से नेपाल जाने का भी यह अहम मार्ग है। इसके कारण शहर के इमलीचट्टी स्थित सरकारी बस पड़ाव की अपनी अलग अहमियत है। लेकिन, इस बस पड़ाव में व्याप्त कुव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.