मोतिहारी, अप्रैल 12 -- धर्मेंद्र, आदापुर। नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल स्थित नेपाल जाने वाली सड़क पर एसएसबी महदेवा की टीम के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजेश कुमार , राजेश राउत व जमीर खान के रूप में हुई है। तीनों नेपाल के परसा जिला अंतर्गत वीरगंज, थाना बीरता के निवासी हैं।तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 20.16 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा दो बाइक तथा 10,250 नेपाली रुपये भी जब्त किए गए।पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने रक्सौल के काली मंदिर नागा रोड निवासी दीपक कुमार को...