मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- जानसठ। गांव सालारपुर में स्थित स्टील फैक्टरी के निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लाखों रुपयों के स्क्रैप (स्लैग डस्ट) को गबन कर चोरी से बेचने के मामले में ट्रक मालिक व चालक सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जनपद मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी उमर फारूक पुत्र मुन्ना गांव सालारपुर में स्थित स्टील फैक्टरी में निदेशक हैं। निदेशक उमर फारूख ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके द्वारा माह फरवरी में झारखंड से लाखों रुपयों की लागत का स्क्रैप खरीदा गया था। स्क्रैप का भुगतान उनके द्वारा कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- सेल्समैनों ने कंपनी को लगाया 1.10 करोड़ का चूना स्क्रैप का ट्रक दो फरवरी 2026 की रात्रि को फैक्टरी में पहुंचना था। आरोप है कि ट्रक मालिक बुलंदशहर निवासी वीरें...