नवादा, फरवरी 23 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में साइबर अपराधियों ने एक महिला से 41 लाख का सोना विदेश से लाकर देने के नाम पर 01 लाख 60 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिये। घटना 07 से 12 फरवरी के बीच की है। महिला वारिसलीगंज की रहने वाली है। 01 लाख 70 हजार की और मांग करने पर महिला को उसके ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ और वह साइबर थाने पहुंची। इस मामले में अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया है। वादिनी के मुताबिक 07 फरवरी को उसे एक अंतरराष्ट्रीय कॉल कर एक युवक ने कहा कि वह विदेश में है और उसके पास दो करोड़ का सोना है। वह उसे 41 लाख का सोना दे देगा। इसके एवज में उसे 01 लाख 30 हजार देने होंगे। महिला को वीडियो कॉल कर सोना, 09 मोबाइल व कपड़े आदि उसने दिखाये। इसके बाद महिला ने रुपये कर्ज लेकर उसे स्कैनर पर भेज दिये। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.