किशनगंज, अप्रैल 7 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता नप बहादुरगंज अंतर्गत वर्ष 2013 में लाखों की लागत से निर्मित वृद्धा आश्रम का दरवाजा आज तक असहाय जरुरतमंद बुजुर्ग की पहुंच से दूर रहने से बुजुर्गों को सरकार की उक्त महत्वाकांक्षी योजना से आज तक वंचित रहना पड़ा है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत वार्ड संख्या सात में सरकारी जमीन पर तेरहवीं वित्त आयोग मद से जुड़ी 23 लाख रुपए के प्राक्कलन पर निर्मित वृद्धा आश्रम भवन निर्माण के बारह वर्ष बाद भी शोभा की वस्तु बनकर जरुरतमंद बुजुर्गों को आवासन से जुड़े लाभ से वंचित कर दिया है। नगर प्रबंधन द्वारा कभी आंतरिक और कभी एनजीओ के माध्यम से वृद्धा आश्रम को सभी आवश्यक सुविधा के साथ संचालित करने का निर्णय सरजमीन पर महज घोषणा साबित हुआ है। तत्कालीन नगर कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान से स्थानीय वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.