पूर्णिया, मार्च 12 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जिले के जलालगढ़ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक जीवछ माता मंदिर इन दिनों सरकारी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। हर वर्ष यहां लगने वाले सिरवा मेले के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगाने के लिए सरकारी स्तर पर डाक की जाती है, जिसकी राशि लाखों रुपये में पहुंच जाती है। इस वर्ष सिरवा मेले की डाक लगभग 3 लाख 70 हजार रुपये में हुई है। इसके बावजूद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों गनौरी ऋषि, संजय सिंह, जितेंद्र चौहान समेत कई लोगों का कहना है कि मंदिर से सरकार को हर साल अच्छी-खासी राजस्व राशि प्राप्त होती है, लेकिन इसके अनुरूप यहां सुविधाओं का विकास नहीं किया गया है। मंदिर परिसर में न तो शौचालय की व्यवस्था है, न ही स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। बिजली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.