गुरुग्राम, नवम्बर 19 -- गुरुग्राम की एक अंतरराष्ट्रीय (मल्टीनेशनल) कंपनी में लाखों रुपये के सालाना पैकेज पर काम करने वाली 37 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता और उनकी 61 साल की मां शिरोमणी बजाज ने सांसारिक जीवन त्यागकर जैन दीक्षा ले ली है। पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली दोनों मां-बेटी ने वैराग्य का मार्ग चुनते हुए जैन साध्वी बनने का फैसला लिया। दीक्षा समारोह से पूर्व मंगलवार को जोधपुर में भव्य वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया, जिसमें जैन समाज के साधु-साध्वियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आध्यात्मिक जीवन अपनाने के पीछे की वजह बताते हुए अक्षिता ने कहा कि उन्होंने अपने सामने फोन और इंटरनेट के दौर को बदलते देखा है। जब उनकी कंपनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हुआ, तो उन्हें महसूस हुआ क...