गाजीपुर, अप्रैल 26 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में शनिवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता मुन्नी देवी पत्नी बृजेश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना 25 अप्रैल की भोर में लगभग 2 से 3 बजे के बीच की है। जब परिवार के लोग सो रहे थे, तभी चोर घर में दाखिल हुए। सुबह उठने पर घर का सारा सामान बिखरा देख परिजनों के होश उड़ गए। चोरों ने घर से कान के झुमके, नथिया, 4 अंगूठी, 3 लॉकेट, बड़ा व छोटा मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, 2 चेन और लगभग 70,000 रुपये चोरी कर लिए हैं। पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.