लाखों का घोटाला साबित, दो प्रधानों पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, जून 25 -- धनूपुर ब्लॉक के किरांव और शंकरपुर ग्राम सभा के प्रधान व सचिवों पर लाखों रुपये का घोटाला सिद्ध हुआ है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में चारों के दोषी पाए जाने पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने पंचायती राज विभाग को इन पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि हैंडपंप रिबोर होने के नाम पर लाखों रुपये खाते से निकाल लिए। वहीं दो लाख रुपये से अधिक के डस्टबिन खरीदने और उनके कहीं उपलब्ध न होने की बात का आरोप लगाया गया था। इस प्रकरण में दोनों ग्राम पंचायतों में और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले की शिकायत आने के बाद सीडीओ हर्षिका सिंह ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। डीडीओ जीपी कुशवाहा ने बताया कि कमेटी ने जांच में दोनों प्रधानों व सचिवों को दोषी पाया। जिसके बाद डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.