लाखों करोड़ों खर्च नहीं मिल पा रहा पीने का पानी
गंगापार, जून 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। लाखों करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नव निर्मित हो रही पेयजल योजना अधूरी रह गई। गांव के लोग योजना को पूर्ण कराने के लिए जिलाधिकारी सहित जल निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं। समहन गांव के अश्वनी दुबे ने बताया कि उनके पत्र को संज्ञान में लेते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी प्रयागराज को पत्र लिखकर बताया कि ग्राम सभा समहन में पंप हाउस का कार्य 75 फीसदी पूर्ण हो चुका है, कुछ कार्य अधूरा रह गया है, उसे पूर्ण कराने का आदेश दें।सूत्रों की मानें तो जिस संस्था को कार्य कराने का ठेका जल जीवन मिशन द्वारा दिया गया था, वह संस्था समय पर कार्य पूर्ण न कर सकी, जिससे जल जीवन मिशन द्वारा संस्था को नोटिस देते हुए कार्य रोक दिया गया और विभिन्न गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.