फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना एनआईटी की टीम ने निवेश के नाम पर 18 लाख दो हजार रुपये की साइबर ठगी के आरोप में बैंक खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम में छापेमारी कर 14 मई को रतलाम मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतलाम निवासी वैभव, दीपक और ऋषि के रूप में हुई है। आरोपी वैभव और दीपक राजमिस्त्री का काम करते है, वहीं ऋषि ढाबा चलाता है।पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वैभव और दीपक का एसएस कंस्ट्रक्शन एंड मैटेरियल नामक फर्म के नाम से संयुक्त बैंक खाता था। आरोपी ऋषि ने यह बैंक खाता खुलवाया था और आगे ठगों को दे दिया था। बैंक खाता में ठगी के चार लाख रुपये आये थे। वैभव ...