लाखे में फिर जमा पानी, वादों की नाव अब तक नहीं लगी किनारे
हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता रविवार की दोपहर मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। लेकिन यह राहत शहर के कई इलाकों के लिए आफत बन गई। खासकर लाखे क्षेत्र में दुर्गा मंडप और दाता निरगीन शाह मजार के पास का दृश्य एक बार फिर नगर निगम और प्रशासनिक दावों की पोल खोलता नजर आया। महज कुछ देर की बारिश में यहां सड़कें घुटनों तक पानी में डूब गईं और लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह समस्या कब तक बनी रहेगी? पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर जलजमाव को लेकर लोगों ने आवाज उठाई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किए, जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिए और समाधान का भरोसा दिलाया गया। लेकिन एक साल बाद भी तस्वीर नहीं बदली। फर्क सिर्फ इतना है कि तब नगर निगम का चुनाव नहीं हुआ था और अब शहर को नया मेयर भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.