हजारीबाग, अप्रैल 6 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता शहर के लाखे मुख्य सड़क क्षेत्र में लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम ने यहां जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से नया नाला निर्माण कराने के लिए पहल शुरू की है। इस महत्वाकांक्षी योजना को जुडको के माध्यम से पूरा करने की तैयारी चल रही है। आपके अपने हिंदुस्तान ने इस मामले को लेकर पिछले कुछ माह तक अभियान चलाया चलाया था। लगातार खबरें प्रकाशित की गयीं। नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार ने बताया कि लाखे क्षेत्र में मुख्य सड़क पर बहने वाले पानी की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। प्रस्तावित नाला इंटर साइंस कॉलेज के पास बहने वाले मुख्य नाले से जोड़ा जाएगा, जिससे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी। इस योजना से आसपास के कई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.