हजारीबाग, अप्रैल 25 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एनएच 100 पर स्थित लाखे मजार पर हजरत दाता निरगिन शाह का सलाना उर्स का समापन कल तकरीर और छोटी कव्वाली के साथ होगा। यह सलाना उर्स करीब पिछले चालीस साल से लगातार आयोजित हो रही है। लोगों ने बताया कि पहले यह बड़े स्तर पर धूमधाम से कव्वाली के साथ मनाई जाती थी। अब जगह की कमी के कारण इसके आयोजन की भव्यता में कमी आयी है। मजार के ठीक सामने पहले धान का खेत हुआ करते थे।इसके कारण उन दिनों उर्स आयोजन करने में बहुत सहूलियत होती थी। हजारों लोग खाली खेत में दूर-दूर से लाखे मजार के पास उर्स का आनंद लेने आते थे। यह भी पढ़ें- 8वां उर्स-ए-ताजुश्शरिया अकीदत व एहतराम के साथ सम्पन्न लाखे मजार के खादिम मतीन आलम ने बताया कि दाता निरगिन शाह इस मजार परिसर के एक हिस्से में पहले छोटे झोपड़ीनुमा रिहायश में रहते थे।...