भदोही, अप्रैल 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में लाखों की लागत से लगे सोलर वाटर कूलर खराब होने से नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्यास लगने पर लोग वाटर कूलर के पास पहुंच रहे हैं लेकिन खराब देख हैरान रह जा रहे हैं। नगर में कुल दस से ज्यादा सोलर वाटर कूलर को लगाया गया है। लेकिन विडंबना ही है कि आधा से ज्यादा खराब हो गया है। नपं प्रशासन की माने तो एक वर्ष पूर्व सोलर वाटर कूलर लगाया गया था। लेकिन इन दिनों आधा दर्जन स्थलों पर वाटर कूलर खराब होने से पेयजल संकट से लोग जूझ रहे हैं। दुर्गागंज त्रिमुहानी, जिला जेल, वीएनजीआईसी मैदान, जिला अस्पताल के पास समेत कुल 11 स्थानों पर वाटर कूलर लगा है। कई स्थानों पर वाटर कूलर खराब होने से नागरिकों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...