हल्द्वानी, मार्च 6 -- लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं व्यवसाई लाखन सिंह मेहता को उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मेहता को उक्त सम्मान मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यहां देहरादून में आयोजित उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ की वार्षिक आम सभा में संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...